BREAKING NEWS
KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 11:42 am
KHABAR : जीरन की विकास यात्रा में विधायक परिहार ने दी 9 करोड़ 40 लाख के विकास कार्यो की सौगात, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आयोजित विकास यात्राओं के क्रम में बुधवार को नीमच क्षेत्र के नगर परिषद जीरन में विकास यात्रा आयोजित की गई। विधायक दिलीप सिह परिहार एवं जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिह चौहान की उपस्थिति में जीरन नगर में बुधवार को विकास यात्रा का डॉ भीमराव आंबेडकर, महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ हुआ। विधायक परिहार ने शासकीय बालक उमा विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष एवं नगर पंचायत में 2 कचरा संग्रहण वाहनों का लोकार्पण किया। विकासयात्रा जीरन स्थित हास्पिटल चौराहा होते हुए नहर क्षेत्र पहुंची। यहां से कांजी हाउस, बस स्टैंड, सकरानी रोड होते हुए, विकास यात्रा बडा गणेश मंदिर चौराहा पहुंची। जहां आमसभा आयोजित की गई और हितग्राहियों को लाभ पत्र वितरित किए गए।

विधायक परिहार ने जीरन में 30 लाख की लागत से डोम निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं 8 करोड 22 लाख की लागत के जीरन से हर्कियाखाल मार्ग का लोकार्पण किया। उन्‍होने मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के तहत जीरन के विभिन्न वार्डो में 57.17 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, पवन पाटीदार, नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, एसडीएम डॉ ममता खेड़े, नगर पंचायत सीएमओ ओपी नागर, मधुसूदन राजोरा, सुखलाल सेन, लक्ष्मण सिंह भाटी, शुभम शर्मा, किशन अहिरवार एवं पार्षदगण तथा बडी संख्‍या में नगरवासी उपस्थित थे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE