BREAKING NEWS
KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 12:04 pm
KHABAR : सखलेचा ने विधायक निधि से 39 विकास कार्यो के लिए 66 लाख रूपये की राशि स्‍वीकृत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा विधायक निधि से 39 कार्यो के लिए 66 लाख रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई है। विधायक निधि से जावद क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेतपुरा के गांव लवा में पेयजल मोटर, बराडा के शीतलामाता मंदिर के पास सार्वजनिक चबुतरे पर छत निर्माण, मडावदा की बंजारा बस्‍ती में चबुतरा निर्माण, मोरवन के माता सबरी सामुदायिक भवन मरम्‍मत, आमलीभाट बालाजी मंदिर के पास छत निर्माण, जनकपुर शिवमंदिर के पास चतुबरा निर्माणएंव जनकपुर में माताजी मंदिर के पास फर्शीकरण के लिए 50-50 हजार रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई है।

इसी तरह डाबडाकला बालाजी मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण, विरमपुरा में बालाजी परिसर में खुला बरामदा निर्माण, जनकपुर के देवनारायण मंदिर के पास सामुदायिक भवन में फर्शीकरण, सुठोली बंजारा बस्‍ती में माता मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण, उपरेडा हनुमान मंदिर के पास छत निर्माण, सरवानिया महाराज के सांवलिया मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माणएंव सरवानिया महाराज के मुक्तिधाम में खुला बरामदा निर्माण के लिए एक-एक लाख रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई है।

विधायक निधि से मेघपुरा में हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक छत निर्माण व मेलानखेडा के खेडाखत्री माता मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण के लिए प्रत्‍येक के लिए 1.50 लाख रूपये, कीरता में रामदेव मंदिर के पास छत निर्माण, भीममुख में माताजी मंदिर के पास खुली छत निर्माण, परलाई में रामदेव मंदिर के पास व कानोड में देवनारायण मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण, बांगरेड में हनुमान मंदिर के पास खुली छत निर्माण, कदवासा में जतीजी का बाघ में मरम्‍मत कार्य, सुंठोली में बालाजी मंदिर के पास छत निर्माण, सिंगोली के नन्‍दीश्‍वर महादेव मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण निलिया के देजाजी मंदिर के पास खुला निर्माण, डिकेन के चावडा बाग में ओपन हॉल निर्माण, बधावा के पास देव नारायण मंदिर के पास खुला हॉल निर्माण, निलिया में रेगर समाज के सामुदायिक भवन निर्माण, रूपपुरा खेडाखत्री माता मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण, रेतपुरा में सामुदायिक भवन निर्माण, सरवानिया महाराज के वार्ड नं 3 में सामुदायिक भवन निर्माण एवं खुजरखेडी सांखला में रामजानकी मंदिर के पास सार्वजनिक चबुतरे की छत निर्माण के लिए 2-2 लाख रूपये, एवं किशनपुरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 2.50 लाख रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई है।

सखलेचा द्वारा विधायक निधि से ग्राम बधावा के तेजाजी मंदिर के पास खुला हॉल निर्माण, अठाना में जैन मंदिर के पास शेड निर्माण एवं फर्शीकरण, फुसरिया के दरवाजा मोहल्‍ला में खुला बरामदा निर्माण, थडोद के देवनारायण मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण, मोडी में खाकरदेव मंदिर के पास खुला बरामदा निर्माण एवं ग्राम मनोहरपुरा में मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3-3 लाख रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE