BREAKING NEWS
KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 12:15 pm
BIG NEWS : बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रख ध्‍वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध, कलेक्‍टर ने जारी किया प्रतिबंधात्‍मक आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी मयंक अग्रवाल द्वारा मप्र माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सम्‍पूर्ण नीमच जिले में ध्‍वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 एवं मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 का सख्‍ती से पालन कराये जाने के लिए प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किया गया है। 

इस आदेश के तहत किसी भी परिस्थिति में अनुमति प्राप्‍त व्‍यक्ति, संस्‍था भारत सरकार व्‍दारा बनाए गए ध्‍वनि प्रदूषण नियम 2000 में ध्‍वनि के संबंध में परिवेशी वायु क्‍वालिटी संबंधी निर्धारित मानक से अधिक ध्‍वनि का प्रदूषण नहीं करेगा। ध्‍वनि प्रदूषण यंत्र के उपयोग की अनुमति देने के लिए संबंधित एसडीएम एवं कार्यपालिक दण्‍डाधिकारी अपने-अपने क्षेत्राअधिकार में सक्षम होगें। ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्र के उपयोग की दी गई अनुमति में भारत सरकार व्‍दारा निर्धारित परिवेशी वायु क्‍वालिटी मानक का स्‍पष्‍ट उल्‍लेख किया जावेगा। 

यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से बोर्ड परीक्षा की समाप्ति तक लागू रहेगा। उक्‍त आदेश एवं शर्तो का उल्‍लंघन करने पर संबंधित व्‍यक्ति, संस्‍था के विरूद्ध मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 15 के तहत दाण्डिक कार्यवाई की जावेगी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE