नीमच। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय से विरोध बाइक रैली निकाली और अपनी मांगों के समर्थन में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच तहसीलदार को एक ज्ञापन सौपा।
जिला चिकित्सालय से शुरू हुई यह रैली मैसी चौराहा होते हुए, बंसल चौराहा, गोमा बाई रोड, शनि मंदिर चौराहे से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। कार्यालय परिसर में सांकेतिक तौर पर एक दिवसीय अवकाश पर गए एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों और पदाधिकारियो ने जोरदार नारेबाजी कर ज्ञापन सौपा।
संघ अध्यक्ष अनिल कुमार डूंगरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमितीकरण सहित, 90 प्रतिशत की नीति को शासन लागू करे, आउटसोर्स कर्मचारियों को पुनः एनएमएच में लिया जाए और हड़ताल के दौरान जिन भी कर्मचारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज हुए हैं उन्हें वापस लिया जाए। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय सामुहिक अवकाश के बाद मांगे नहीं मानी जाने पर आंदोलन का रूख अपनाने की रणनीति बनाई गई है।