BREAKING NEWS
KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 5:49 pm
KHABAR : विकास यात्रा में गाँव-गाँव खुल रहे विकास के द्वार- विधायक परिहार, करोड़ो के विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन कर अब तक हुए विकास कार्यों का ग्रामीणों के बीच बताया हिसाब, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नीमच में विधायक परिहार के नेतृत्व में संत रविदास जयंती से शुरू हुई विकास यात्रा निरंतर जारी है। गाँव-गाँव, शहर-शहर निकल रही विकास यात्रा में लगातार विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण नागरिकों की उपस्थिति में किया जा रहा है। विकास यात्रा में अब तक नीमच विधानसभा क्षेत्र में करोडो की लागत से विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री चौहान लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को शत-प्रतिशत साकार करते हुए निरंतर जनहित के कार्यों से जनता को लाभान्वित कर रहे हैं। जिले में निरंतर नवाचार किये जाकर विकास यात्रा में जन-जन को लाभान्वित किया जा रहा है।

विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विकास यात्रा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के दौरान विकास के द्वार खुल रहे है। साथ ही ग्रामों में विकास के लिए अनेकों सौगातें प्रदान की जा रही है। प्रदेश की शिवराज सरकार गांव, गरीब, किसानों सहित सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। गरीब, पिछड़े लोगों के उत्थान को सरकार ने अनेकों योजनाएं संचालित शुरू कीं है। इन योजनाओं से अब तक वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य के साथ विकास यात्राएं निकाली जा रही है। गुरुवार को विकास यात्रा के दौरान विधायक परिहार ने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किये और ग्रामीणों से संवाद किया और उनसे शासन की योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। 

ग्रामवासियों को मिली करोडों को सौगात-

विकास यात्रा गुरुवार को ग्राम दलावदा से प्रारंभ हुई यहां विधायक परिहार ने 206.44 लाख की लागत से ग्राम दलावदा से ग्राम जमुनियाकला मार्ग 2.15 किमी के सडक कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इसके पश्चात विकास यात्रा का कारवां ग्राम कोटडी इस्तमुरार, गांव बांसखेडी, बांसखेडा होते हुए गांव तालखेडा पहुंचा यहां 15 लाख की लागत से नाला निर्माण अंडर ब्रिज से आगे, 2.95 लाख की लागत से सीसी रोड के कार्य का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात विधायक परिहार ने यहां  5.26 लाख की लागत सामूह आजीविका गतिविधियों के लिए शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। विकास यात्रा गांव चल्दू, मात्याखेडी, अरनिया बोराना, पिराना, सोकडी, महूडिया होते हुए आसपुरा पहुंची यहां जनसभा एवं रात्रि विश्राम हुआ।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान एसडीएम ममता खेड़े, जनपद अध्यक्ष शारदा धनगर, सुखलाल पंवार, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा, मेहर सिंह जाट, नमो ग्रुप प्रदेशाध्यक्ष रोशन वर्मा, शुभम शर्मा, किशन अहिरवार, लक्ष्मण सिंह भाटी, सरपँच श्रीपाल, गोविंद पाटीदार, ईश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE