जीरन। जीरन में विकास यात्रा के दौरान शाबाउमा विद्यालय जीरन में लेबोरेटरी का लोकार्पण विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किया।
इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने प्राचार्य आन्नदी लाल गायरी से पूछा कि देश के राष्ट्रपति का नाम क्या है तो प्राचार्य आन्नदी लाल गायरी राष्ट्रपति का नाम नही बता पाए और इधर उधर झांकते नजर आए। इस बार को लेकर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का नाम याद नही है तो कैसे बच्चो को पढ़ाते हो।
जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञात रहे कि इन प्राचार्य से पुरा स्टाफ परेशान है।