शामगढ। गुरुवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाईज यूनियन शाखा शामगढ़ के तत्वाधान में तीन दिवसीय 23 से 25 फरवरी तक अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार (एडीईएन), दुष्यंतसिंह (एडीईई ) आइपीएफ कल्याण सिंह, एसएसई सिग्नल बनेसिंह, एनके व्यास, टेलिकॉम एसएसई, श्रीनिवास शर्मा, शाखा पर्यवेक्षक कोमल सिंह, शाखा सचिव पवन नागर एवं सभी वेसेरेएयू के कार्यकर्ता की उपस्थिति में रिबन काटकर मैच का शुभारंभ किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मैच इंजीनियरिंग सुवासरा और इंजीनियरिंग थूरिया के बीच होना था, जिसमे थूरिया की टीम नही आने के कारण इंजीनियरिंग सुवासरा की टीम को जीत दी गई। दूसरा मैच ट्रैफिक शामगढ और टीआरडी शामगढ के बीच खेला गया, जिसमें ट्रेफिक शामगढ की टीम विजेता रही। तीसरा मैच इंजीनियरिंग शामगढ और इंजीनियरिंग गरोठ के बीच खेला गया, जिसमें इंजीनियरिंग गरोठ की टीम विजेता रही। चौथा मैच सिग्नल शामगढ और इंजीनियरिंग भवानीमंडी के बीच खेला गया, जिसमें इंजीनियरिंग भवानीमण्डी की टीम विजेता रही। पांचवा मैच आईओडब्लू एंड टेलीकॉम और इंजीनियरिंग नाथुखेड़ी के बीच खेला गया, जिसमें इंजीनियरिंग नाथुखेड़ी की टीम विजेता रही।
इस मौके पर एम्प्लाइज यूनियन के शाखा सचिव पवन कुमार नागर, सहा सचिव आबिद हुसैन, नदीम खान, रमेश मीणा, उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, कोषाध्यक्ष फकीर मोहम्मद, यूथ सचिव गुलाबचंद शर्मा, यूथ अध्यक्ष जमनालाल मीणा सहित कई सदस्यगण उपस्थित रहे।