BREAKING NEWS
KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 7:37 pm
KHABAR : रावतपुरा में 34 लाख के कार्यो का लोकार्पण एवं 19.30 लाख के कार्यो का भूमिपूजन सम्‍पन्‍न, विकास यात्रा का हुआ स्वागत, पढ़े खबर  

Share On:-

मनासा। विधानसभा क्षेत्र मनासा में विकास यात्रा के 18वें दिन रावतपुरा ग्राम पंचायत से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। यहां विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने 34.73 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व 19.30 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम वसिठा, कैलाश पुरोहित, पिंटू वीरवाल, पड़दा सरपंच सुभाष श्रीमाल, दिलीप धनगर, सुरेश भट्ट, सरपंच सुरेश रावत, सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मंचासीन अथितियों ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरपंच सुरेश रावत ने स्वागत भाषण देकर मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी।

भेरपुरा में 25.47 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण- 
नवगठित ग्राम पंचायत भेरपुरा में विकास यात्रा में 25.47 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण व 1.80 लाख की लागत से बनने वाले सामुायिक सोक पीट निर्माण का भूमिपूजन किया। विधायक मारू ने कहा, कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गांव विकास को गति मिली है। भैरूपुरा, सुंडी, कुनिखम्मा ग्राम वासियों को पंचायत से संबधित काम काज के लिए पंचायत मुख्यालय दूर पड़ता था। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां नवीन पंचायत बन गई। इससे ग्रामीणों को सुविधा होगी। पंचायत के बनते ही उक्त गांव में विकास की गति भी बढ़ गई है।

भाटखेड़ी में मारू ने विकास यात्रा में 20.64 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सरपंच मनोज पुरोहित, सहित बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसी तरह बालागंज में 23.15 लाख के कार्यो का लोकार्पण व 5 लाख के कार्यो का भुमिपूजन, जमुनिया रावजी में 3.43 के कार्यो का लोकार्पण व 10.6 लाख के कार्यो का भुमिपूजन, दाँतोली में 10.37 के लोकार्पण, मालखेड़ा में 6.87 लाख के कार्यो का लोकार्पण व 22.84 लाख  के कार्यो का भूमिपूजन एवं पड़दा में 5.66 लाख के कार्यो का लोकार्पण व 17 लाख 56 हजार के विकास कार्यो का भुमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत पड़दा में विकास यात्रा का समापन हुआ। यहां सरपंच सुभाष श्रीमाल ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर पुष्पवर्षा की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE