BREAKING NEWS
KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 7:42 pm
KHABAR : रोजगार दिवस कार्यक्रम में जिले के 5 हजार से अधिक लाभार्थियों को 45.12 करोड़ के लाभ पत्र वितरित, जिला स्‍तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित, पढ़े पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में नपा अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा, पवन पाटीदार, सतीश व्‍यास, आयुष कोठारी, विधायक प्रतिनिधि नीलेश पाटीदार एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद की उपस्थिति में जिला स्‍तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्‍न विभागो व्‍दारा संचालित स्‍वरोजगार योजनाओं के तहत कुल 5 हजार 186 लाभार्थियों को 45 करोड 12 लाख 20 हजार रूपये की राशि के ऋण, अनुदान एवं स्‍व‍ीकृति पत्र वितरित किए गए। अ‍तिथियों व्‍दारा प्रतीक स्‍वरूप 20 लाभार्थियों को स्‍वीकृति पत्र एवं चेक प्रदान किए गए।

इस अवसर पर महिदपुर से मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान के मुख्‍य आतिथ्‍य में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जिसे उपस्थितजनों ने देखा व सुना।

मुख्‍यमंत्री शिवराजसिह चौहान ने वर्चुअली सम्‍बोधन में कहा, कि लाडली बहना योजना के तहत हर पंचायत वार्ड में 5 मार्च से लाडली बहना योजना के फार्म भरने का काम शुरू होगा। लाड़ली बहना योजना महिलाओं की जिंदगी बदलने वाली योजना है। इसके तहत हर महिला को 12 हजार रूपये सालाना सरकार भुगतान करेगी।

एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने महिदपुर से कार्यक्रम को वर्चुअली सम्‍बोधित करते हुए कहा, कि आत्‍मनिर्भर भारत व आत्‍मनिर्भर मप्र बनाने के लिए प्रदेश में 22 नये औद्योगिक कलस्‍टर स्‍थापित किए गए है। साथ ही 13 नये कलस्‍टर स्‍थापित करने का कार्य प्रग‍ति पर है। उन्‍होने कहा, कि आगामी एक, दो साल में हर विधानसभा क्षेत्र में लघु उद्योग ईकाईयां स्‍थापित की जावेगी।

जिला स्‍तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए पवन पाटीदार ने कहा, कि प्रदेश सरकार युवाओं को नये उद्योग स्‍थापित करने में मदद के लिए हर कदम पर  उनके साथ खडी है। नये उद्यमियों को अनेकों सुविधाएं प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम को नपा अध्‍यक्ष स्‍वाती चौपडा ने भी सम्‍बोधित किया। महाप्रबंधक उद्योग अमरसिह मोरे व जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने रोजगार दिवस कार्यक्रम की विस्‍तृत रूपरेखा प्रस्‍तुत की।

प्रारंभ में अतिथियों ने माँ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक उद्योग मोरे व अरविंद डामोर ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाटीदार ने किया तथा अमरसिह मोरे ने आभार माना।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE