BREAKING NEWS
KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 7:45 pm
KHABAR : मल्‍हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा को वित्त मंत्री देवड़ा ने देर शाम नारायणगढ़ से प्रारंभ किया, पढ़े खबर 

Share On:-

मल्‍हारगढ़। विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा 23 फरवरी को देर शाम वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने नगर परिषद नारायणगढ़ से आरंभ किया। यात्रा नारायणगढ़ के वार्डो में पहुंची एवं नारायणगढ़ में ही यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान वित्त मंत्री देवड़ा ने नारायणगढ़ क्षेत्र में लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विकास यात्रा के दौरान नारायणगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे।          

विकास यात्रा में देवड़ा ने कहा कि विकास यात्रा केवल विकास यात्रा नहीं है, यह लोगों की जिन्दगी बदलने का भी अभियान है। गरीब कल्याण हमारा संकल्प है। हम मानते हैं कि धरती के संसाधनों पर सबका हक है। गरीब के पास संसाधन नहीं होते, उन्हें विशेष सुविधाएँ देने का प्रयास निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। लाड़ली बहना योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब आयकरदाता महिला को छोड़कर सभी वर्गों की महिलाओं को प्रतिमाह एक एक हजार इस प्रकार सालाना 12 हजार की राशि प्राप्त होगी। जो महिलाओं के सशक्तिकरण में सहभागी बनेगी। शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों के बीच भली-भांति पहुँच सके, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। विकास यात्रा के साथ जनप्रतिनिधी अधिकारी भ्रमण करके ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्या सुनेंगे और उनका निराकरण भी करेंगे तथा शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ का वितरण भी यात्रा के दौरान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE