गरोठ। विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा 23 फरवरी को प्रातः 9 बजे ग्राम बरखेड़ा राठौर से प्रारंभ हुई। इसके पश्चात विकास यात्रा सुरजना जूना, एमदी, परा, परासली तीर्थ, नारिया, कोटड़ी, खेजडिया, आंकली दिवान तक पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, मुकेश काला, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।
विकास यात्रा के दौरान विधायक देवीलाल धाकड़ ने ग्राम बरखेड़ा राठौर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किए। इस अवसर पर लाड़ली बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र और वृद्ध जन को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किये। इस उपरांत ग्रामीणजनों की मांग पर 2 लाख रुपये गौशाला में विकास कार्यों हेतु विधायक निधि से स्वीकृत किये। ग्राम आकली दिवान में 1 करोड़ 8 लाख के विकासकार्यों का भूमिपुजन किया। ग्रामीणजनों की मांग पर 2 लाख रुपये गौशाला हेतु विधायक निधि से स्वीकृत किए। ग्राम खेजड़ीया और परा में 26.50 लाख के विकासकार्यों का लोकार्पण किया। ग्राम खेजड़ीया में ग्रामीणजनों की मांग पर 50 हजार रुपये विकासकार्यों हेतु विधायक निधि से स्वीकृत किए।