चित्तौड़गढ़। शांति एवं अहिंसा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय गांधी प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण में इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में गुरूवार को बनारस विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर सतीश राय द्वारा गांधी एवं स्वतंत्रता आंदोलन तथा बुनियादी शिक्षा पर एक व्याख्यान हुआ। इसके बाद अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष कुमार शर्मा द्वारा राज्य में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविरों एवं हाल ही बजट में घोषित महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की नियुक्ति के बारे में बताया।
इस दौरान निदेशक शर्मा एवं अतिथियों के द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले में गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु सर्वोदय संस्था के नवरतन पटवारी एवं जिले में विधि मूल्यों की स्थापना हेतु पूर्व राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य से दौलत अली को ऊपरना ओढ़ाकर एवं विजय स्तंभ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पर रवीना जाट, रीना सालवी एवं चेतना तूसावड़ा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक दिलीप नेभनानी ने अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष कुमार शर्मा एवं गांधीवादी विचारक प्रोफेसर सतीश राय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
तत्पश्चात इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा डीओआईटी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की उपस्थिति में विधिवत समापन की घोषणा की गई।
जिला स्तरीय गांधी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला संयोजक दिलीप नेभनानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी रामचंद्र खटीक, भोपालसागर संयोजक दिलीप जैन, सहसंयोजक फिरोज अहमद, कपासन संयोजक शंकरलाल प्रजापत, सहसंयोजक अंबालाल शर्मा, निंबाहेड़ा संयोजक महेश धूत, राशमी संयोजक गोवर्धन सिंह लोहाडिया, गंगरार संयोजक राजेंद्र खोईवाल, चित्तौड़गढ़ सहसंयोजक कमलेश पोरवाल, भदेसर सहसंयोजक अशोक लड्ढा, चित्तौड़गढ़ ब्लॉक सचिव बिलाल हुसैन, ग्रामीण संयोजक नारायण लाल गुर्जर एवं सहित जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।
सम्मान समारोह के कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवर्तन ब्लॉक संयोजक डॉ गोपाल सालवी ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन-
इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस को सायं 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों एवं मेवाड़ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। इसमें स्वच्छता अभियान, भारतीय संविधान, योग एवं एकाग्रता सहित जम्मू-कश्मीर की बालिकाओं, नाइजीरिया के छात्रों द्वारा राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गयी।
इस कार्यक्रम में मेवाड़ विश्वविद्यालय की प्रभाष जोशी गांधी म्यूजियम की प्रभारी प्रोफेसर चित्रलेखा, प्रोफेसर सतीश राय, जिला संयोजक दिलीप नेभनानी, जिला प्रवक्ता डॉ गोपाल सालवी सहित विभिन्न ब्लॉकों के संयोजक उपस्थित थे।