मनासा। त्योहार शांतीपुर्ण मनाने को लेकर दिये आवश्यक निर्देश प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली धुलेंडी, रंग पंचमी, रंगतेरस का पर्व आमजन द्वारा मनाया जावेगा जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को क्षैत्र में जनसंवाद जनसंपर्क व गणमान्य नागरिक, शांती समिती सदस्यो के साथ बैठक आदि हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेश के मार्गदर्शन में एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में मनासा पुलिस द्वारा रामपुरा नाका मनासा पर मोहल्ला समिती बैठक का आयोजन किया गया।
आगामी त्योहार को लेकर कस्बा मनासा में रामपुरा नाका पर मनासा पुलिस द्वारा आगामी त्योहार होली धुलेंडी, रंग पंचमी, रंगतेरस, शब्बे बारात का पर्व शांतीपुर्ण मनाने को लेकर मोहल्ला समिती की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें होली धुलेंडी, रंग पंचमी, रंगतेरस, शब्बे बारात का पर्व शांतिपुर्ण तरीके से मनाने व प्रशासन व पुलिस का सहयोग हेतु वालेंटीयर नियुक्त करने के संबध में निर्देश दिये गये।
आगामी त्योहारो को लेकर लगातार मनासा पुलिस द्वारा मोहल्ला समिती, ग्राम समिती तथा शांती समिती सदस्यो, गणमान्य नागरिको की मिटींग लगातार ली जाकर त्योहार शांतीपुर्ण मनाने के लिये रूपरेखा तैयार की गयी है। जिसमें आगे भी लगातार जन संवाद व जागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया जावेगा।
उक्त बैठक के दौरान मोहल्ले के समिती सदस्य व उनि रंजना डाबर, सउनि प्रहलाद पंवार, आर देवेन्द्र गुर्जर, आर दिपक सेन उपस्थित रहे।