पालसोड़ा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में प्राचार्य एमके पाटनी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ अध्यापक नरेंद्र राठौर, रमा शर्मा, अनिल धाकड़, पप्पूलाल प्रजापत के मुख्य आतिथ्य में कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अतिथियों एवं छात्रों के द्वारा संस्मरण एवं जीवन एक संघर्ष में अपने को कैसे डालना है, बताया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एमके पाटनी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में शिक्षक मुकेश जैन, महेंद्र सिंह शक्तावत, मीना चौहान, जया बामनिया ने भी उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा एवं आभार सोमदेव पंड्या ने माना। इस अवसर पर सिकंदर धानुक, राधेश्याम चौधरी, केसर भट्ट, पायल बोराना, करुणा, राजू सिंह उपस्थित रहे।