BREAKING NEWS
KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2023, 3:21 pm
NEWS : युवा शक्ति और सबके साथ से देश तेज गति से आगे बढ़ेगा- पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री का चित्तौड़गढ़ में अभिनंदन, उद्यमी बैठक को संबोधित किया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने चितौड़गढ़ में  चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा आयोजित युवा उद्यमी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सहकारिता के विस्तार से प्रगति होगी। केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी को सहयोग करने का प्रयास कर रही है।

गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन देश का तेज गति से विकास करना है। प्रधानमंत्री ने कोविड में 220 करोड़ वैक्सीन लोगों तक पहुंचाई। प्रधानमंत्री ने कोविड में समय-समय पर हर विषयों और क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किया है। कोविड में ऑक्सीजन की कमी से उभारने में भी योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने कोविड के समय युवाओं को विदेशों से देश में लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोविड में हजारों युवाओं को विदेशों से भारत लाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता और बैठकों से देश विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। 

गोयल ने कहा कि युवा शक्ति सबसे मजबूत है। युवा शक्ति मिलकर देश का निर्माण करेगी, युवा कौशल और युवा शक्ति से देश को तेज गति से बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। युवा देश का भविष्य हैं और इसके विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। सभी मिलकर साथ काम करेंगे तो देश का विकास तेज गति से होगा।
इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन बैंक चेयरमैन आईएम सेठिया ने किया। संचालन एमडी वंदना वजीरानी ने किया। 

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, ललित ओस्तवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक सहित जनप्रतिनिधि व चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक के अधिकारी व कर्मचारीगण, युवा व मंत्रालयों के अधिकारी व  अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE