BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश.. <<     BIG NEWS : अफीम के काश्तकारों लूटपाट और भ्रष्टाचार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर की प्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर और एसपी ने लिया मतदान केंद्रों का.. <<     KHABAR : समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए.. <<     VIDEO NEWS: बॉलीवुड के इस बाप-बेटे की जोड़ी का नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में मतदान से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा चुनाव के पहले आबकारी विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव का मतदान कल, पोलिंग बूथ पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने पर.. <<     KHABAR : रतलाम में साईं बाबा मंदिर का प्राण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 13 मई को होगा चौथे.. <<     KHABAR : नीमच में भारतीय डाक विभाग ने निकाली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2023, 4:32 pm
BIG NEWS : शराब की दुकानों को लेकर सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात, मंच से बोले- 1 अप्रैल से हो जाएंगे सभी अहाते बंद, अब पार्क, गली व सड़क पर नहीं पीने देंगे शराब, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के दशहरा मैदान में आयोजित सभा को प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित कर रहे हैं। सर्वप्रथम सीएम शिवराज ने कन्या पूजन किया। इसके बाद उन्होंने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना से प्रदेश के कई परिवार मजबूत होंगे। पहले प्रदेश में बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था। लेकिन लाडली लक्ष्मी योजना लागू होने के बाद ये गलत काम भी बंद हो गया है। अब 1 हजार बेटों पर 956 बेटियां पैदा हो रही है। अब हमने बहुओं की सासूओं की भी पेंशन को बढ़ाकर 1 हजार कर दिया है। ई केवायसी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 10 जून से 1 हजार रूपये खाते में आना शुरू हो जाएंगे। 
सीएम शिवराज ने मंच से दारू की दुकान के साथ चल रहे अहातों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अब प्रदेश में ये परेशानी भी दूर होने वाली है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि 1 अप्रैल से दारू की दुकान के पास चलने वाले सभी अहातों को बंद कर दिया जाएगा। किसी भी सूरत में अब पार्क, गली व सड़क पर किसी को भी शराब नहीं पीने देंगे। 

सभा स्थल पर मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, अनिरूद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग गया। सीएम अब जिलेवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसके बाद वे दोपहर 3.50 बजे हेलीकाप्‍टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE