BREAKING NEWS
BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<     BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 6:58 pm
BIG NEWS : अफीम के काश्तकारों लूटपाट और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हो तो कांग्रेस को जिताओ- दिलीप सिंह गुर्जर, महाजनसंपर्क अभियान सरवानिया महाराज से प्रारंभ होकर जावद, अठाना होते हुए नयागांव पहुंचा, पढ़े खबर 

Share On:-

अठाना। आज चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है, किसी भी डिपार्टमेंट में बगैर पैसा लिए दिए काम नहीं हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशान अफीम उगाने वाला काश्तकार है। नामांतरण, बंटवारा, नपती और तौल, चारों तरफ से किसानों को मरना है क्योंकि नारकोटिक्स डिपार्टमेंट, जिसका संबंध दिल्ली सरकार से है, सबसे अधिक भ्रष्ट है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 किसानों और युवाओं को फंसाने की धारा है, इस धारा की आड़ में पुलिस दरिंदगी की हद तक जाकर निरपराध युवाओं को फंसा कर लूटपाट करती है। किसान भाइयों इस लूटपाट और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हो तो कांग्रेस को ज़िताओ। उक्त विचार नीमच-मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने ग्राम अठाना में किसानों की एक महती सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। 
कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर का महाजनसंपर्क अभियान सरवानिया महाराज, जावद होते हुए अठाना पहुंचा। यहां पहुंचने पर प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया का वरिष्ठ नेता समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावद ओमप्रकाश राव, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजीत कांठेड, शौकीन धाकड़, प्रहलाद धाकड़, पंकज एरन, महेश चौधरी, रतनलाल नरवाडिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया और वरिष्ठ नेता देवी सिंह सिसोदिया ने फूल मालाओं से स्वागत किया। 
नीमच कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है ताकि आरक्षण को समाप्त कर दिया जाए | पूर्व सरकारों द्वारा स्थापित कल कारखाने, एयरपोर्ट, रेलवे, दूरसंचार निगम समाप्त कर प्राइवेट सेक्टर को बेच दिए गए। लाखों लोग बेरोजगार हो गए, सरकारी नवीन भर्तियों पर 10 वर्षों से रोक लगी हुई है, युवा जायें तो जाएं कहां? यदि इन तनावों से मुक्ति चाहते हो तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाओ। जनसंपर्क और सभा में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन महेश वर्मा ने वह आभार महेंद्र सिंह सिसोदिया ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE