BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 6:31 pm
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर की प्रेस वार्ता, सीपीएस पद्धति बंद करने सहित किए कई वादे, सांसद गुप्ता पर भी लगाए आरोप, पढ़े खबर     

Share On:-

नीमच। शहर के एक निजी होटल में सोमवार को नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान गुर्जर ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।
गुर्जर ने कहा कि वे संसदीय क्षेत्र के विकास और जनता के कार्यों को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और सांसद सुधीर गुप्ता पर निष्क्रियता और जिले के साथ सौतेले व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। गुर्जर ने कहा कि जो भी सुविधाएं नीमच से मंदसौर चली गई हैं, वे सुविधाएं मंदसौर के साथ-साथ नीमच में भी लोगों को भी दोबारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
भ्रष्टाचार को खत्म करने अफीम की खेती सीपीएस पद्धति को बंद करने, चीरा पद्धति को खेती चालू करने, फर्जी एनडीपीएस के केस बनाने से रोकने। अफीम किसानों को सभी समस्याओं का समाधान करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छोड़कर केवल वे नेता जा रहे हैं जो ईडी, सीबीआई, जैसे एजेंसियों के रडार में है।
इसमें केवल स्वार्थी नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। जबकि कार्यकर्ता और कांग्रेस के मतदाता आज भी कांग्रेस के साथ है। 
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, ओम शर्मा, हरीश दुआ, राकेश अहीर, हरगोविंद दीवान, विनोद दक सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारी मंचासीन रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE