BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार के खिलाफ झूठी एफआईआर के संबंध में.. <<     KHABAR : नशा के खिलाफ और ट्राफिक का चलेगा अभियान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 6:07 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में मतदान से पहले तेज हुआ चुनावी जनसंपर्क, आज भाजपा प्रत्याशी गुप्ता ने किया इन क्षेत्रों का तूफानी दौरा, मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, कई जगह हुआ स्वागत, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर/नीमच -मोदी सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम किया है। मोदी सरकार ने आम आदमी को ध्यान में रखकर कई योजना बनाई हैं। आज 80 करोड लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। आयुष्मान योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। देश के विकास को गति देने का काम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने बीते 10 साल में विकास के मंत्र के साथ काम किया है। आगे भी इस मंशा से काम करेंगे। भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने और देश के विकास को गति देने का काम मोदी जी कर रहे हैं। अब हमारी बारी है कि अब हम उनको कुछ देने का काम करे। इसलिए 13 मई को हर घर से मतदाताओं का वोट डालने आना है, आशिर्वाद देना है। यह बात भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने रामपुरा मंडल के ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होने कहा कि बिजली, पानी, मकान, शौचालय जैसी सुविधाओं को गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने की योजनाओं हो इन सभी ने जमीनी स्तर पर क्रांति ला दी है।
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने रामपुरा मंडल के बरलाई,सिंघाडिया पिपलिया, राईपुरिया, चचोर, देवराज, बमपुरा, भमेसार, बासनिया, भगोरी, जन्नोद, दुधलाई, खेतपालिया, मजिरिया, बारवाडिया, चन्द्रपुरा, अमरपुर, बैसला, भदाना में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षाे में संसदीय क्षेत्र में विकास के कार्याे में कोई कमी नहीं छोडी है। हर वर्ग को लाभ पहुंचे मोदी जी की योजनाओं का लाभ दिलाया है। रमापुरा मनासा सिंचाई योजना से 215 ग्रामों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। किसान तीन तरह फसलों का लाभ ले सकेगा जिसेस उसकी आर्थिक स्थिति ओर अच्छी होगी। सडक निर्माण में 78 करोड की लागत से नीमच-मनासा मार्ग का निर्माण हो या नीमच सिंगोली मार्ग के उन्नयन रेलवे के दोहरीकरण ने क्षेत्र को महानगरों से जोड दिया है। लगभग 10 करोड रूपए की लागत से महामाया भादवा माता कॉरिडोर का निर्माण, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज और नर्सिग कॉलेज,केंन्द्रिय विघालय, पीएमश्री स्कुल, सीएम राइज स्कुल की सौगात से आज संसदीय क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगेगा। मोदी सरकार की किसान हितैशी अफीम निती से क्षेत्र के हजारों किसानों के अफीम लायसेंस बहाल हुए है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। वहीं सिंचाई परियोजनाओं से हर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों की आय दुगुनी होगी। एक बार फिर मोदी सरकार बनाने क्षेत्र के विकास की गति आगे बढाने भाजपा को वोट देकर विजयश्री दिलावे।
मनासा विधायक अनिरूद्व माधव मारू ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र में हर क्षेत्र में काम किया है। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। संसदीय क्षेत्र में सडक से लेकर शिक्ष और स्वास्थ्य में कई काम हुए है। जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। किसानों के लिए किसान हितैशी अफीम निती से हजारों किसानों के पटृ बहाल हुए है। महामाया भादवा माता में करोडो रूपए की लागत से कॉरिडोर का निर्माण, भादवा माता-सरोद चडोल मार्ग से क्षेत्र के विकास में पंख लग गए है। महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के साथ अब भाजपा सरकार देश में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।एक बार फिर मोदी सरकार बनाने में सहयोग कर क्षेत्र के विकास में योगदान देवें। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी वीरेंद्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, पुर्व मंडल अध्यक्ष राकेश जैन, रामपुरा नगर परिषद अध्यक्ष जीतू जागीरदार, सत्यनारायण मंडवारिया, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल रावत, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल धनगर, सेक्टर प्रभारी किशोर धनगर, चंदन देवड़ा सहित कार्यकर्तागण आम नागरिकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE