BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले के आंतरी माता के युवराज का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस और मुखबिर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भाजपा नेता अनिल नागोरी के पेट्रोल पंप पर.. <<     MANDI BHAV : मंडी में बढ़े डॉलर चना के भाव, मसूर और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले भाजपा के.. <<     KHABAR : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तपोभूमि नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ह‍स्‍ताक्षर.. <<     VIDEO NEWS: नव विवाहित दूल्हा-दुल्हन ने दहलीज पर रखे.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय पहुंचे खाटू श्याम मंदिर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 7:10 pm
NEWS : जैन धर्म और विज्ञान पर देश-प्रदेश के प्रमुख विद्वानों ने दिए व्याख्यान, श्री महावीर जैन मंडल ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के तत्वावधान में जैन धर्म और विज्ञान विषय पर विचार गोष्ठी के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पहली बार मंडल के 38 साल के इतिहास में रहे सभी पूर्व अध्यक्षों का भी अभिनंदन किया गया।
मंडल के प्रचार प्रसार सचिव सुधीर जैन ने बताया कि महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2023 के अंतर्गत आचार्य विधासागर मांगलिक धाम में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष डॉ. आईएम सेठिया ने स्वागत उदबोधन  दिया। विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिक रहे डॉ. नरेंद्र भंडारी अहमदाबाद और जर्नादनराय नागर राजस्थान विधापीठ विश्वविधालय के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत थे। जिनका परिचय कनक जैन और सुधीर जैन ने दिया। 

इस बार के एक प्रमुख नवाचार के रूप में समारोह में गत 38 साल में क्रमवार मंडल अध्यक्ष के रूप में सकल जैन समाज की अगुवाई करने वाले एडवोकेट नरेंद्र नाहर, नवरतन पटवारी, रोशन लाल मेहता, रघुवीर जैन, बसंत कुमार कुकड़ा, गौतमलाल पोखरना,डॉ रतनलाल मारु ,गंभीर सिंह सिसोदिया,रतनलाल भड़कत्या,हंसराजअब्बाणी, नरेंद्र चोरड़िया,महेंद्र टोंग्या, कमल जैन का अध्यक्ष डा आई एम सेठिया, महासचिव रणजीतसिंह नाहर, प्रमुख अतिथि वक्ता डॉ. भंडारी, प्रोफेसर सांरगदेवोत, गोष्ठी संयोजक डॉ. ए एल जैन, प्रतिभा सम्मान समारोह समिति संयोजक प्रो. सीएम रांका, अजीत नाहर आदि ने अभिनदंन पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर और शॉल, मेवाड़ी पगड़ाकर अभिनंदन किया। स्वर्गीय संरक्षक पूर्व विधायक घनश्याम जैन,  पूर्व अध्यक्ष कनकमल मेहता, विजय कुमार सिंघवी की सेवाओं का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्वांजलि दी।  समारोह में चिकित्सा, शिक्षा और अहिंसावृति के  रूप में पहचान बनाने वाली चार संस्थाओं महावीर इंटरनेशल के अध्यक्ष अभयसिंह संजेती, केसरियाजी जैन गुरुकुल अध्यक्ष शांतिलाल राठौड़, महावीर शिक्षण संस्थान अध्यक्ष आईएम सेठिया सहित पदाधिकारियों और अभा अहिंसा प्रचारक जैन संघ अहिंसानगर के लिए सचिव प्रकाशचंद्र वीरवाल व चंद्रकाता वीरवाल और संस्थापक सदस्य नवरतन पटवारी का भी अभिनंदन पत्र, मेवाड़ी पगड़ी, स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। समारोह का कुशल संचालन डा.कनक जैन, सुधीर जैन और स्वाति छाजेड़ ने किया। समाज की उन 48 प्रतिभाओं का करतल ध्वनि से अभिनदंन हुआ, जिन्होंने शैक्षणिक, सह शैक्षणिक, खेलकूद, नवाचार आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। इनमें डॉक्टर,बी टेक, और  सीए बने विधार्थी,खेलों में  प्रतिभावान छात्र छात्राओं, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा ,दिलीप गांधी आदि शामिल है। महासचिव रणजीतसिंह नाहर ने आभार प्रदर्शित किया। 
 विषय वक्ता कुलपति प्रो शिवसिंह सारंदेवोत ने  कहा कि विज्ञान गति देता है और धर्म दिशा। धर्म शाश्वत है और विज्ञान समय की आवश्यकता। दोनों एक दूसरे के पूरक है। जैन धर्म और दर्शन पूरी तरह वैज्ञानिक आधार लिए है। नासा की स्टडी तक में सामने आया कि बहुत सूक्ष्म जीवों की हिंसा भी ग्लोबल वार्मिंग और आसपास के माहौल में तनाव के लिए जिम्मेदार है। जीवों की आह सुनाई नहीं देती लेकिन हीट के रूप में उठती है। जैन धर्म पूरी तरह पर्यावरण संरक्षण पर आधारित है जो आज के विज्ञान अनुसार ग्लोबल वार्मिंग और दूसरी चुनौतियों का सबसे बड़ा समाधान है। 
इसरो और नासा सहित भारत के चंद्रायान अभियान में भूमिका निभा चुके अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र भंडारी ने कहा कि जैन धर्म और विज्ञान का बेस एक ही है। दुर्भाग्य से इस समाज में आचार्यों और आम लोगों के बीच एक की महत्वपूर्ण कड़ी स्कॉलर यानी विद्वानों की बहुत कमी है, जिस कारण जैन धर्म सिकुडता गया और उसका ज्ञान, सिद्धांत चोरी कर दूसरों ने अपना रिसर्च साबित कर दिया। विज्ञान की तरह ही यह धर्म प्रकृति के नियमों को ही सृष्टि संचालन और परिस्थतियों का आधार मानता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE