BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले के आंतरी माता के युवराज का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस और मुखबिर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भाजपा नेता अनिल नागोरी के पेट्रोल पंप पर.. <<     MANDI BHAV : मंडी में बढ़े डॉलर चना के भाव, मसूर और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले भाजपा के.. <<     KHABAR : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तपोभूमि नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ह‍स्‍ताक्षर.. <<     VIDEO NEWS: नव विवाहित दूल्हा-दुल्हन ने दहलीज पर रखे.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय पहुंचे खाटू श्याम मंदिर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 7:16 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का घनी आबादी वाला ये क्षेत्र और नगर पालिका, जब बनाया यहां ठिकाना तो खड़ी हुई नई समस्या, रहवासियों में आक्रोश, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के मूलचंद मार्ग पर बना अस्थाई डंपिंग क्षेत्र रहवासियों के लिए सिर का दर्द बना हुआ है। नपा के कर्मचारी यहां कचरा एकत्रित कर फेंक जाते हैं। मुख्य सड़क के किनारे बनाए गए इस डंपिंग क्षेत्र से जहां एक ओर शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में बीमारियां भी फैल रही है। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस अस्थाई डंपिंग क्षेत्र को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई है।

मूलचंद मार्ग के अक्षय यादव व दिनेश साहू ने बताया कि नपा के कर्मचारी प्रतिदिन गली-मोहल्लों से कचरा एकत्रित कर डंपिंग क्षेत्र में फेंक जाते हैं। इस कचरे पर दिनभर मवेशी विचरण करते हैं। हवा के साथ कचरा मुख्य मार्ग पर आ जाता है। जिससे आवाजाही में प्रतिदिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नपा के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रीय नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। इसी क्षेत्र से स्वच्छता रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज होती है। 

नीमच शहर की आबादी 1.37 लाख है। शहर 5 वर्ग किलोमीटर व 40 वार्डों में विभक्त है। शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर सरकार संभालती है। नगर पालिका में वर्तमान में 500 सफाई कर्मचारी और करीब 20 दरोगा है। 28 कचरा गाड़ियों से शहर का कचरा एकत्रित किया जाता है। नपा के श्याम टांकवाल ने बताया कि 2021 में शहर की स्वच्छता रैंकिंग 88 थी जो 2022 में 66 पर पहुंची है। नपा के प्रयास से शहर की रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है। गली-मोहल्लों व प्रमुख मार्गों में प्रतिदिन सफाई कर्मचारी पहुंचते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE