BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश के पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समाजसेवी अशोक मालपानी लायंस रीजन 5.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की कपासन थाना पुलिस और चोरी के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी एरिया.. <<     BIG NEWS : बूथ स्तर पर कार्यकर्ता यह चुनाव उस जज्बे.. <<     NEWS : कपासन पुलिस की कार्यवाई, 311 कार्टून.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : बाईक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की 13.. <<     KHABAR : देवास में मतदान के दिन 13 मई को ऊंगली पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : बंदी के परिजनों ने जेल के कर्मचारियों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन.. <<     KHABAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रांगोली एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 7:54 pm
KHABAR : गांव-गांव पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र, चौपाल लगाकर दे रहे 67 सेवाओं की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण अन्तर्गत मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के द्वारा ग्रामीण अंचलों में अभियान से सम्बंधित शासन की 67 सेवाओं की जानकारी ग्रामों में पहुंच कर ग्रामीण जनों को प्रदाय की जा रही है। जनसेवा मित्रों के द्वारा गांव-गांव में घर-घर पहुंच कर ग्रामीण जनों को इन सेवाओं में लाभ लेने हेतु प्रेरित ही नहीं किया जा रहा बल्कि ग्राम चौपाल भी आयोजित की जा रही हैं।

सीएम फेलो अंकित चौबे ने बताया कि अभियान के क्रियान्वयन में सहभागिता निभाते हुए आज गुरुवार को जन सेवा मित्रों ने गंजबासौदा के समस्त क्लस्टरों में पहुंचकर नवाचार कर ग्रामीण जनों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया है। जनसेवा मित्रों ने अम्बानगर व मसीदपुर क्लस्टर अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामो में चौपाल लगाकर, डोर-टू-डोर संपर्क कर 67 योजनाओं के प्रपत्र को पंचायत भवन आंगनवाड़ी सहित शासकीय भवनों, ग्राम के मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर तथा ग्रामीण जनों के बीच प्रपत्रों को साझा किया। वहीं ग्राम बीलाढाना एवं ग्रहणी में पंचायत के सरपंच एवं सचिव को साथ लेकर घर-घर पहुंचकर लाभ लेने की अपील की इसके साथ ही जनसभा मित्रों के द्वारा आमजनों की समस्याओं की सूची भी तैयार की गई है।

सीएम फेलो अंकित चौबे के मार्गदर्शन में इंटर्न द्वारा यह जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जन जागरूकता कार्यक्रम में जन सेवा मित्र देवेन्द्र साहू, अक्षय बाबू, अंकित तिवारी, सुशील, मलखान राजपूत, अरविंद, शिवांगी, शिवानी जायसवाल, शाखाम्बरी शुक्ला, अभिषेक शर्मा, मोना साहू, राहुल दांगी, प्रशांत कुर्मी, अमित कुर्मी, रोहित परिहार मौजूद रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE