BREAKING NEWS
REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024- सभी राजनीतिक दलों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक.. <<     REPORT : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चार निजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ई.पी.एस 95 संगठन पैशनरों की बैठक संपन्न,.. <<     BIG NEWS: वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद खींची पर प्रकरण.. <<     REPORT: सांसद सुधीर गुप्ता ने किया दीनदयाल मंडल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी में लहसुन की बंपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकबजनी के.. <<     BIG NEWS : मनासा की भील गली और आईपीएल का सट्टा, जैसे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया दिव्यांग.. <<     BIG NEWS : चित्तौड जिले की भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की ग्राम पंचायत चीताखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 1:49 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी के इन जिलों में फिर होगी गरज-चमक के साथ झमाझम, नीमच व मंदसौर में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर सहित जिलेभर के आसमान पर आज मंगलवार को बादलों की जमावट रही। सुबह से छाएं बादलों ने नागरिकों को भीषण गर्मी के असर से बचाया। वहीं दोपहर 1.30 बजे बाद मौसम ने एकाएक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश की शुरूआत  हुई। तेज हवा चलने से नीमच के शोरूम चौराहा के पास एक पेड़ भी गिर गया। हालांकि पेड़ गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रदेश अन्य शहरों में भी मंगलवार को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बादल छाए रहे। इससे नौतपा भी बेअसर रहा। 
मौसम विभाग ने आज मंगलवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 3 दिन तेज हवा और बारिश होने के आसार हैं। हवा की स्पीड 50 किमी प्रतिघंटा या इससे ज्यादा तक हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में भी मौसम बदला रहेगा। यहां रात में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। नीमच, मंदसौर व रतलाम में भी इसका इसर दिखाई देगा। 1 व 2 जून को भी प्रदेश में बादल छाएंगे।
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश-
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सिवनी में 2.4 मिमी, सतना में 0.4, गुना में 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। सोमवार को राजधानी भोपाल में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे कई जगह पेड़ गिर गए। इंदौर में भी तेज हवाओं का असर रहा। 
सीनियर वेदर साइंटिस्ट वेदप्रकाश सिंह की मानें तो पिछले 48 घंटे में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आगे बढ़कर हिमाचल प्रदेश के आसपास और ईरान-पाकिस्तान के ऊपर ट्रफ के रूप में एक्टिव रहा। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर जो चक्रवाती घेरा था, वह दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर आ चुका है। इसी चक्रवाती घेरे से पूर्व-पश्चिमी ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश पर एक्टिव थी। उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन भी छत्तीसगढ़ से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय थी। अरब सागर से नमी भी आई। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ तीन सिस्टम का प्रभाव रहा। इस कारण हवा की रफ्तार तेज रही और पानी गिरा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE