रतनगढ़। आज नगर के प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसान कल्याण महाकुंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। जिसमें किसान भाइयों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, मंडल प्रभारी सुरेश मंडोवरा, नगर परिषद अध्यक्ष कचरू गुर्जर, पुर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधी शोकिन सोनी, जीवनदान चारण, मंचासिन रहे। अतिथियो द्वारा सरस्वती पुजन के बाद, संस्था के पर्यवेक्षक विनोद शर्मा द्वारा अतिथियो का पुष्पहार से स्वागत अभिनंदन किया गया। संस्था के नोडल अधिकारी आर के हरित का स्वागत बंटी टेलर ने किया। कार्यक्रम का संचालन नितेश सेन ने किया।
मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना अन्तर्गत किसान भाईयों का सभी अतिथियो ने प्रमाण पत्र वितरित कर माला पहनाकर स्वागत किया। किसान कल्याण योजना प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान कल्याण योजना की शुरआत की। इस योजना से किसान सशक्त और आत्मनिर्भर होंगे। संस्था के सभी कर्मचारी गण किसान भाई उपस्थित रहे।