BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले के आंतरी माता के युवराज का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस और मुखबिर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भाजपा नेता अनिल नागोरी के पेट्रोल पंप पर.. <<     MANDI BHAV : मंडी में बढ़े डॉलर चना के भाव, मसूर और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले भाजपा के.. <<     KHABAR : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तपोभूमि नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ह‍स्‍ताक्षर.. <<     VIDEO NEWS: नव विवाहित दूल्हा-दुल्हन ने दहलीज पर रखे.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय पहुंचे खाटू श्याम मंदिर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 12:03 pm
BIG NEWS : विगत दिनों बाइक सवार परिवार का कुँए में गिरने का मामला, कलेक्टर के एक्शन के बाद रेवास देवड़ा के राधेश्याम के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, होगी सख्त कार्यवाई, घटना में महिला की हुई थी मौत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। कुँए पर ऊंची मुण्डेर एवं जाली नहीं लगाने पर रेवास देवड़ा निवासी राधेश्याम के खिलाफ वायडी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। राधेश्याम पिता चुन्नीलाल कुमावत निवासी रेवास देवडा के विरुद्ध धारा 188 भादवि के तहत होगी सख्त कार्यवाही। 

ग्राम रेवास देवडा मे दुर्घटना मे कुएं मे गिरकर मृत्यु हो जाने के संबंध मे राधेश्याम पिता चुन्नीलाल कुमावत निवासी रेवास देवडा के विरुद्ध धारा 188 भादवि के तहत कार्यवाही की जा रही है। ग्राम रेवास देवडा मे रेवास देवडा से करोली रोड पर स्थित शासकीय भूमि सर्वे नं 869 मे पक्का कुआ स्थित है। उक्त कुएं का उपयोग राधेश्याम पिता चुन्नीलाल कुमावत निवासी रेवास देवडा द्वारा किया जाता है। उक्त कुएं पर लगभग 2.5 फीट ऊंचाई पक्की मुंडेर बनी है। 12 जून को भुपेन्द्र पिता महेश चन्द्र तिवारी, बेबी उर्फ शिवकन्या पति भुपेन्द्र व चंचल पिता भुपेन्द्र सभी निवासी धारियाखेडी जो ग्राम कल्याणपुरा (राजस्थान) से रेवास देवडा होते हुये ग्राम धारियाखेडी की और मोटर सायकल से तीनो सवार होकर जा रहे थे। ग्राम पंच द्वारा बताया गया कि बाईक सवार तीनो व्यक्ति उक्त कुएं की मुंडेर से टकरा कर कुएं में गिर गये। जिन्हे ग्राम वासियो द्वारा बाहर निकाला गया जिसमे से बेबी उर्फ शिवकन्या पति भुपेन्द्र की कुएं मे डुबने से मृत्यु हो गई। भुपेन्द्र व चंचल को घायल अवस्था मे जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर किया गया। मौका पंचनामा बनाया गया। राधेश्याम पिता चुन्नीलाल कुमावत निवासी रेवास देवडा द्वारा उक्त कुँए पर ऊंची मुण्डेर एंव मजबुत जाली लगाकर सुरक्षात्मक उपाय नही करने के कारण एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE