BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 3:39 pm
REPORT : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के हरिद्वार की यात्रा पर रवाना हुए 175 वरिष्ठ नागरिक, रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज 1 बजकर 15 मिनट पर 175 वरिष्ठ नागरिक नीमच रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे बुजुर्ग महिला पुरुष हरिद्वार जाकर गंगा मैया के दर्शन के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। तीर्थ यात्रियों में नीमच, जावद और मनासा के बुजुर्ग शामिल है। नीमच रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार जाने वाले तीर्थयात्रियों का विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत और अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर एसडीएम ममता खेड़े भी मौजूद रही। 

उल्लेखनीय है कि यात्री भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से हरिद्वार जा रहे हैं। बताते चलें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ व्यक्तियों से आवेदन लिए जाते हैं और  रेंडम पद्धति से चयनित कर यात्रियों को हर दो-तीन माह में विभिन्न स्थानों पर तीर्थ यात्रा हेतु भेजा जाता है। यात्रा में बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ कोऑर्डिनेटर के रूप में 4 लोगों को सहयोग के लिए साथ रवाना किया गया है। तीर्थ यात्री चार दिवसीय यात्रा कर 27 अगस्त को वापसी करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE