BREAKING NEWS
KHABAR : बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा की परिषद में बड़ा विवाद, बीजेपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 4:20 pm
KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त, 145 आवेदकों की सुनीं समस्याएं, फसल नुकसान और रास्ता विवाद पर अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए 145 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एडीएम बीएस कलेश, एसडीएम पराग जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने सिंगोली निवासी गोपाल गाड़ी लोहार को एक-बत्ती विद्युत कनेक्शन के लिए आवश्यक एनओसी तत्काल जारी करने के निर्देश नगर परिषद सिंगोली के सीएमओ को दिए।

लसूडिया (मनासा) निवासी बब्बूबाई द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने और परेशान किए जाने संबंधी शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम मनासा को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गुड़ीखेड़ा (रतनगढ़) निवासी देवराज राठौर ने कुएं तक जाने का रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम जावद को समय-सीमा में रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए। वहीं सेमली इस्तमुरार निवासी मायाबाई की खेत तक पहुंच मार्ग नहीं होने की समस्या पर नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर को तत्काल टीम भेजकर रास्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न गांवों और शहरों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE