BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 4:08 pm
BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों ने ही खोली करोड़ों की जमीन घोटाले की पोल, नगर पालिका के अधिकारियों पर लगाए मिलीभगत के आरोप, कलेक्टर की जनसुनवाई में उठाया मुद्दा, बोले- न्यायालय का आदेश बेअसर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद भाजपा के ही तीन पार्षदों ने करोड़ों रुपये मूल्य की नगरपालिका भूमि पर कथित अवैध कब्जे और न्यायालय के आदेश की अनदेखी का गंभीर मामला उठाया है। मंगलवार को जनसुनवाई में पार्षद शशिकुमार कल्याणी, रूपेंद्र लोक्ष और योगेश कविश्वर ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के अनुसार योजना क्रमांक-18 के भूखंड क्रमांक-09 का वर्ष 1977 में निर्धारित शर्तों के साथ आवंटन किया गया था। आरोप है कि बाद में आवंटन की शर्तों का उल्लंघन कर भूखंड का हस्तांतरण कर वहां अस्पताल का निर्माण कर दिया गया। इस पर नगर पालिका द्वारा निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी, जिसे न्यायालय में चुनौती दी गई। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि न्यायालय ने नगरपालिका के पक्ष में निर्णय देते हुए भूखंड खाली कराने के निर्देश दिए थे।

पार्षदों का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद वर्षों बाद भी भूखंड के एक हिस्से पर कथित अवैध कब्जा बना हुआ है। वहां दुकानों और कमरों का निर्माण कर उन्हें किराए पर दिए जाने की भी शिकायत की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण करोड़ों रुपये मूल्य की नगरपालिका संपत्ति अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सकी है।

पार्षदों ने कलेक्टर से न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने, भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और कब्जाधारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE