BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 4:21 pm
KHABAR : ग्राम देवपुरा में गठित महिला स्वयं सहायता समूह ने धूमधामसे मनाया बाएफ का 57वां स्थापना दिवस, उपस्थितों को दिया स्वच्छता का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

डीकेन। टाटा सोलर पावर के सामाजिक उत्तरदायित्व अन्तर्गत ग्राम देवपुरा में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों ने गुरुवार को बाएफ का 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, जिसमें सर्वप्रथम विभिन्न नारों के साथ ग्राम में रैली निकाली गई। तत्पश्चात महिला संगोष्ठी का आयोजन करने के उपरांत सभी ने मिलकर ग्राम में सामुहिक स्वच्छता की गयी। जिसमें बाएफ के स्टाफ सदस्य रामकृष्ण श्रीवास्तव परियोजना अधिकारी, कमला लोधी तथा इन्द्रेश सोनकर को अतिथि के रुप में आमन्त्रित किया गया। महिलाओं के उत्थान में सदैव तत्पर रहने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में बाएफ द्वारा देश में अग्रणी कार्य किया जा रही है डिकेन एवं रतनगढ़ क्षेत्र के 12 ग्रामों में 44 महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 462 महिलाओं के साथ विभिन्न आयमूलक गतिविधियाँ टाटा सोलर पावर के अधिकारियों क्रमशः वरुण चतुर्वेदी, रितेश पारीख के मार्गदर्शन में की जा रही है। वर्तमान में सभी समूह अपने उत्पाद को एक ही बैनर तले विक्रय करने हेतु एफपीओ का गठन भी कर रही है। बाएफ के 57वे स्थापना दिवस के शुभअवसर पर उक्त गतिविधियों के आयोजन हेतु टाटा पावर के सीएसआर प्रबन्धक वरुण चतुर्वेदी जी द्वारा शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम के सफलतम आयोजन में लीलाबाई ग्राम संगठन अध्यक्ष, सोनाबाई, कालीबाई, कमलाबाई, नानुड़ीबाई, ममता बाई आदि का योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE