BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 5:53 pm
KHABAR :  भाजपा संगठन द्वारा बागली विधानसभा में गुजरात के विधायक अभय सिंह कर रहे क्षेत्र का भ्रमण, बागली को जिला बनाने की मांग, पढे़ रवि पाटीदार की खबर 

Share On:-

बागली। इन दिनों बागली विधानसभा में बागली को जिला बनाने का मामला गूंजता हुआ नजर आ रहा है। हर कार्यक्रम में जिला बनाओ समिति के कार्यकर्ता अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। वर्तमान में भाजपा संगठन द्वारा बागली विधानसभा में गुजरात के विधायक अभय सिंह तड़वी को प्रवासी विधायक के रूप में भेजा गया है, जो की लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। इसी के दौरान जिला बनाओ समिति ने प्रवासी विधायक अभय सिंह तवड़ी से भी मुलाकात कर बागली को जिला बनाने कि बात कही। चापडा में मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सभी जिला बनाओ समिति के सदस्य वहां पहुंचे और अपनी बात रखी।इस दौरान विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे ने भी सभी समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया है कि वह उनके साथ है और वह पूरा प्रयास कर रहे हैं कि बागली जिला बने।इसी दौरान सभी जिला बनाओ समिति की सदस्यों की बातें सुनने के बाद गुजरात से आए प्रवासी विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया की बागली को जिला बनाने का मुद्दा जो क्षेत्र में गूंज रहा है। इसकी बात भाजपा संगठन को प्रदेश स्तर पर अवगत कराया जाएगा और कहा जाएगा कि जो मुख्यमंत्री ने जनता से बागली को जिला बनाने का वादा किया है उसे पूरा किया जाए। जिला बनाओ समिति के सदस्यों का कहना है कि  यदि बागली जिला बनता है तो ठीक है वरना भाजपा को इस बार बागली विधानसभा में नुकसान उठाना पड़ सकता है। पांच बार मुख्यमंत्री कर चुके हैं वादा बागली को जिला बनाने की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान द्वारा सार्वजनिक मंचों से पांच बार बागली को जिला बनाने का वादा कर चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE