BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 6:05 pm
KHABAR : रोजगार दिवस कार्यक्रम में जिले के 2 हजार से अधिक लाभार्थियों को 27.04 करोड़ के लाभ पत्र वितरित, जिला स्‍तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला आयुष सभाकक्ष नीमच में कलेक्‍टर दिनेश जैन, एवं विधायक प्रतिनिधि नीलेश पाटीदार की उपस्थिति में जिला स्‍तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्‍न विभागो व्‍दारा संचालित स्‍वरोजगार योजनाओं के तहत कुल 2526 हितग्राहियों को 27 करोड 3 लाख 93 हजार की राशि के ऋण, अनुदान एवं लाभ पत्र वितरित किये गये। अतिथियों द्वारा प्रतिक स्‍वरूप 25 लाभार्थियों को लाभ पत्र एंव चौक प्रदान किये गये।

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्‍य आतिथ्‍य में छिंदवाडा से आयोजित राज्‍य स्‍तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जिसे उपस्थितजनों ने देखा व सुना।

कार्यक्रम में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा, कि शासन ने अनेकों रोजगार मूलक योजनाएं संचालित की है। बैंकर्स को ऋण उपलब्‍ध कराने के लिए लक्ष्‍य दिया जाता है। जनवरी 2022 से अब तक 3.7 करोड का ऋण उपलब्‍ध कराया गया है। रोजगार मूलक योजनाओं में आने वाले विभिन्‍न प्रकार के रोजगार, एवं स्‍वरोजगार, ऋण लेकर प्रारम्‍भ किये जा सकते है। जिले में विभिन्‍न प्रकार के मसाला, डेयरी, छोटे-छोटे उदयोग किराना व्‍यवसाय आदि से भी रोजगार को बढाकर स्‍वयं की आय बढाई जा सकती है।

विधायक प्रतिनिधि निलेश पाटीदार ने कहा, कि शासन द्वारा विभिन्‍न उदयोगों के निर्माण के लिए ऋण योजनाएं संचालित की जा रही है। पाटीदार ने कहा कि नये उद्यमियों को अनेकों सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर विभिन्‍न समूहों की महिलाओं एवं पुरूष हितग्राहियों ने अपने स्‍वरोजगार से संबंधित अनुभव साझा किये।

महाप्रबंधक उद्योग अमरसिह मोरे व एलडीएम सत्‍येन्‍द्र शर्मा ने रोजगार दिवस कार्यक्रम की विस्‍तृत रूपरेखा प्रस्‍तुत की। प्रारंभ में अतिथियों ने मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एंव कन्‍याओं का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन चंचलशर्मा ने किया तथा अमर सिह मोरे  ने आभार माना।

रोजगार दिवस कार्यक्रम में कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं निलेश पाटीदार ने नरेन्‍द्र कुमार , विनोदपाल, लोकेश कुमार, शिवराज, बादर, सुनील, लीलाधर, शमिम, भावना अहिर, पियूष, निकिता, शेरू, पूरण सिंह, राकेश, अभिजीत, विशाल, कन्‍हैयालाल, ईश्‍वरलाल, शुभम, तनीष, आदि हितग्राहियों को लाभ पत्र वितरित किये। साथ ही एनआरएलएम योजना के तहत देवनारायण स्‍व सहायता समूह सेंगवा, जय हनुमान स्‍व सहायता समूह, खाटूश्‍याम स्‍वसहायता समूह सुवाखेडा, देवनारायण स्‍व सहायता समूह, को एसबीआई जावद की ओर से 3-3 लाख रूपये, बंजरग अजिवीका समूह‍ तेलनखेडी को 6 लाख रूपये, एंव सरस्‍वती आजिवीका समूह दुदरसी को 1.50 लाख रूपये की राशि का चेक भी प्रदान किये ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE