BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 6:28 pm
KHABAR : लीज की जमीन को फ्री होल्ड करें नपा, कब तक चुकाते रहेंगे नवीनीकरण राशि, नपाध्यक्ष सहित सीएमओ के सामने गांधीनगरवासियों ने जताया आक्रोश, पढे़ अबरार पठान की खरब 

Share On:-

खरगोन। शहर के उमरखली रोड पर नगरपालिका द्वारा बतौर 30 वर्ष की लीज अवधि पर बसाई गई गांधीनगर कॉलोनी के रहवासी अब जमीन पर मालिकाना हक्क की मांग को लेकर मुखर हो रहे है। गुरुवार को नपा अध्यक्ष छाया जोशी सहित सीएमओ एमआर निगवाल को नवीनीकरण के लिए बार-बार लग रही राशि के चलते रहवासियों आक्रोश का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में रहवासी नपा कार्यालय पहुंचे, यहां नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। नपाध्यक्ष के पहुंचने पर उनके चेंबर में पहुंचकर वर्ष 2016 में लीज अवधि खत्म होने के बाद अब नवीनीकरण के बजाय जमीन को फ्री होल्ड करने की मांग की। रहवासियों ने आरोप लगाया कि नवीनीकरण के नाम पर मोटी रकम की मांग भी की जा रही है, कई दलाल सक्रिय होकर नई- नई कागजी कार्रवाई बताते है। 


नपाध्यक्ष ने रहवासियों को आश्वस्त किया कि वे शासन के नियमानुसार जमीनों पर मालिकाना हक्क दिलाने के लिए कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रहवासी किसी दलालों के संपर्क में न आएं, कितनी राशि जमा करनी है इसके लिए क्षेत्र में ही शिविर लगाए जाएंगे, वहीं सीएमओ ने कहा कि रहवासियों की मांग पर अंतरण चल संपत्ति अधिनियम के तहत शासन के नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE