BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 7:44 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत के संबंध में बीएसएनएल के साथ बैठक सम्पन्न, इस तारीख को होगा न्यायालयों में आयोजन, समझौता योग्य प्रकरणों को मिलेगी प्राथमिकता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार नीमच जिले में 9 सितम्बर, 2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। 
उक्त लोक अदालत के माध्यम से भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड की बकाया राशि वसूली के प्रीलिटिगेशन स्तर के प्रकरणों का भी अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किया जाना है। इसके लिए 24 अगस्तं 2023 को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार सोनकर द्वारा भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड, नीमच के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उक्त प्रीलिटिगेशन स्तर के अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण निराकरण के लिए लोक अदालत में रखने तथा संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत तिथि से 15 दिवस पूर्व तक सूचना-पत्र अनिवार्य रूप से प्रेषित करने संबंधी आवश्यक कार्यवाही करने तथा अपने उच्च विभाग से सम्पर्क कर अधिक से अधिक संख्या में राशि वसूली के प्रकरणों का निराकरण हो सके इस हेतु आवश्यक कार्यवाही करने और विभाग द्वारा दी जाने वाली छूट के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के संबंध में निर्देशित किया गया।
उल्लेखनीय है, कि 9 सितम्बर 2023 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय नीमच सहित तहसील मुख्यालयों-मनासा, जावद एवं रामपुरा में भी किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE