BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 8:11 pm
KHABAR : नीमच के इंदिरा नगर में कल होगा अनाधिकृत कॉलोनियों में भवन अनुज्ञा वितरण संबंधी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण, विधायक व नपाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध किये जाने के पश्चात निर्माण अनुमतियां दिये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर निर्माण अनुमतियां वितरण किये जाने संबंधी भोपाल में दिनांक 25 अगस्त को आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण कल सायं 4 बजे इंदिरा नगर स्थित मांगलिक भवन पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, नपा उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल सहित अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में दिखाया जावेगा। 

उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि नीमच नगर में 50 अनाधिकृत कॉलोनियां पाई गई है। जिनके ले-आउट (अभिन्यास) का प्रकाशन नियम 23 (4) के अंतर्गत कराया जा चुका है तथा नियम 23 (6) के अंतर्गत प्राक्लनों का सक्षम प्राधिकारियों द्वारा नीमच नगर की 50 कॉलोनियों के विकास हेतु रूपये 51 करोड़, 47 लाख, 10 हजार के प्राक्लनों को अंतिम रूप दिया गया है। भविष्य में अनाधिकृत कॉलोनियों में नामांतरण व निर्माण अनुमति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जावेगी। 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी वशिष्ठ ने नगर पालिका के समस्त सभापतिगण, पार्षदगण, अनाधिकृत कॉलोनियों के रहवासियों व गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE