BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 8:25 pm
REPORT : सांसद सुधीर गुप्ता ने किया जावरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा, विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से किया संवाद, बोले- भाजपा सरकार गरीबों व किसानों की सरकार, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने जावरा विधानसभा के ग्राम माण्डवी, अकोली, तरसिया, शक्करखेड़ी, भड़का, बोरवनी, असावती, मरम्या एवं कुम्हारी में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की बारे में जानकारी दी। 

सांसद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हम चंाद पर पहुंच गए है। विश्व मंे भारत का मान सम्मान बढ़ा है। आज हर भारतवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। जबसे देश के प्रधानमंत्री मोदी बने है इन 9 सालों मंे देश के विकास में चौथरफा विकास की रफ्तार पकड़ी है। आज देश में तेजी से सड़कांें का निर्माण हो रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश मंे तेजी से आगे बड़ रहा है। रेलवे के क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों की सरकार है। देश के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई। आज किसानों के सीधे खातों में 6 हजार रूपएं सालाना आ रहे है। इसी के साथ ही एमएसपी में भारी वृद्धि की गई। फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिल रहा। इसी के साथ ही गरीबों के सिर पर छत के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई, मुफ्त उपचार हेतु आयुष्मान भारत योजना आज मील का पत्थर साबित हो रही है। नलों में सीधे घर बैठे शुद्ध पानी आ रहा है। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व शिवराज सरकार क्षेत्र के विकस में कोई कसर नही छोड़ रही। आज बहनो के खातों में सीधे एक हजार रूपएं आ रहे। सांसद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होने कहा कि हम सभी को मिलकर एक बार फिर भाजपा सरकार बनानी है। इसी के साथ ही प्रवास के दौरान जावरा विधानसभा के ग्राम तरासिया में भाजपा की सदस्यता अभियान अंतर्गत मिस कॉल के माध्यम से मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कराया।


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, भाजपा जिला मंत्री रतनलाल लाकड़, मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य  गोपाल गुर्जर, जनपद सदस्य नागूलाल धनगर, पवन जैन, मांगीलाल पाटीदार, घनश्याम वरतीया, महिपाल सिंह, मनोज जैन, अमजद अली, प्रमोद पुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE