BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 10:49 am
BIG NEWS : अभियान-मुस्कान, 2 माह पूर्व अपहृत बालिका सकुशल दस्तयाब,1 आरोपी गिरफ्तार पुलिस थाना जावद की कार्यवाई, पढ़े खबर   

Share On:-

जावद। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन तथा इन्चार्ज थाना प्रभारी जावद उप निरीक्षक असलम पठान के नेतृत्व में पुलिस टीम जावद द्वारा दिनांक 27 जून 2023 को थाना क्षेत्र जावद से अपहृत हुई बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जून 2023 को पारुल (बदला हुआ नाम) के पिता द्वारा पुलिस थाना जावद पर आकर रिपोर्ट की गई कि मेरी बेटी पारुल (बदला हुआ नाम) दिनांक 27 जून 2023 को घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। परंतु जब पूरा दिन व रात तक पारुल (बदला हुआ नाम) घर नही पहुंची तो परिजनों द्वारा आस पास व रिश्तेदारों के यहाँ तलाश की पर पारुल (बदला हुआ नाम) का कोई पता नही चला तो पारुल (बदला हुआ नाम) के पिता ने दिनांक 28 जून 23 थाना जावद पहुंच कर रिपोर्ट की। रिपोर्ट पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 262/23 धारा 363 का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की एवं पारुल (बदला हुआ नाम) की तलाश आसपास संभावित स्थानों पर की एवं साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी अनुसन्धान किया गया। फलस्वरूप जावद पुलिस ने 23 अगस्त 23 की देर रात पारुल (बदला हुआ नाम) को रावत भाटा जिला चित्तौड़गढ़ से आरोपी दिलखुश पिता रतनलाल रेगर उम्र 21 वर्ष निवासी चक ब्लॉक थाना रतनगढ़ जिला नीमच के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी दिलखुश को गिरफ्तार किया गया है एवं पारुल (बदला हुआ नाम) कथन पश्चात प्रकरण में भादवि की धारा 366, 376(1)376(2)N एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट 2012 का इजाफा कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
उक्त महत्वपूर्ण सफलता में इन्चार्ज थाना प्रभारी जावद उप निरीक्षक असलम पठान, उप निरीक्षक शशिकला चौहान, प्रआर सौरभ सिंह, महिला आर मोनिका पंवार, कांता गरवाल एवं सायबर सेल प्रआर प्रदीप शिंदे, आर लाखन सिंह एवं आर कुलदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE