BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 6:41 pm
KHABAR : बाल श्रवण उपचार योजना के छूटे बच्चों का चिन्हांकन कर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में संचालित बाल श्रवण उपचार योजना के छूटे बच्चों का चिन्हांकन कर उपचार सुनिश्चित किया जायेगा। इस संबंध में एमडी एनएचएम ने जिलों के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को विगत माह आवश्यक निर्देश दिये हैं।आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में 4 वर्ष से कम आयु के श्रवण-बाधित बच्चों का चिन्हांकन का कार्य किया गया।
आशा कार्यकर्ता द्वारा चिन्हित बच्चों को आँगनवाड़ी केन्द्र में प्राथमिक जाँच के लिये लाया जायेगा। एएनएम ऐसे सभी बच्चों का, जिनमे श्रवण-बाधित और आंशिक रूप से श्रवण-बाधिता पाई गई है, उनकी पुन: जाँच कर श्रवण-बाधिता की पुष्टि करेगी। एएनएम से पुष्टि के बाद श्रवण-बाधित बच्चों को जाँच के लिये निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया जायेगा। चिकित्सा अधिकारी श्रवण-बाधित की पुष्टि के लिये जाँच करेंगे। ग्राम स्तर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक रेफरल प्रक्रिया की निगरानी की जवाबदेही सीएचओ की रहेगी।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिन्हित श्रवण-बाधित बच्चों को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र ले जाया जायेगा। चिन्हित श्रवण-बाधित बच्चों को हियरिंग एड के लिये नि:शक्तता प्रमाण-पत्र मेडिकल बोर्ड से उपलब्ध कराया जायेगा। चिन्हांकित श्रवण-बाधित बच्चों को हेयरिंग एड देकर प्राथमिक उपचार दिया जायेगा। आवश्यकता अनुसार 5 वर्ष आयु तक के छूटे हुए श्रवण-बाधित बच्चों का एडीआईपी योजना में मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपचार कराया जायेगा।
श्रवण-बाधित चिन्हांकित बच्चों के नि:शुल्क उपचार के लिये निर्धारित पैकेज में कॉकिल्यर इम्पलांट सर्जरी के लिये 5 लाख 20 हजार, परिवहन के लिये 2 हजार और इम्पलांट के बाद पूर्ण फॉलोअप के लिये एक लाख 28 हजार रूपये की राशि निर्धारित है। नि:शुल्क कॉकिल्यर इम्पलांट सर्जरी सहित उपचार के लिये प्रदेश के 7 चिकित्सालय संबद्ध हैं। इनमें दिव्य एडवांस ईएनटी क्लीनिक भोपाल, श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर, चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल, एलएन मेडिकल कॉलेज एवं जे.के. हॉस्पिटल भोपाल, नोबल हॉस्पिटल इंदौर, चोईथराम हॉस्पिटल इंदौर और आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल उज्जैन शामिल हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE