BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 4:33 pm
BIG NEWS : स्टैट तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए होगी जिला स्तरीय ओपन प्रतियोगिता, तीनों तहसील तैराकी संघ से चर्चा कर जल्द की जावेगी स्थान व तारीख की घोषणा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 52 वीं राज्य स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप इस बार 10 से 13 जून तक ग्वालियर में आयोजित की जा रही है। जिसमंे पूरे प्रदेश भर के तैराक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग मैडल प्रदान कर सम्मानित किया जावेगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि उक्त 52वीं स्टेट चैम्पियनशिप में नीमच जिले की टीम भी शामिल होगी। जिसके पूर्व जिले की टीम का चयन करने के लिए जल्द ही एक ओपन जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता भी कराई जावेगी। इस बार जलसंकट होने से अभी तक नगरपालिका स्वीमिंग पुल शुरू नहीं हो सका है, क्योंकि उसके लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए जिले की तीनों तहसीलों के तैराकी संघ से विचार विमर्श कर जल्द ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तारीख व स्थान की घोषणा की जावेगी। जो भी जिले के तैराक 52वीं स्टेट चैम्पियनशिप में भाग लेने के इच्छुक हैं वह जिला तैराकी प्रतियोगिता के लिए नीमच तहसील अध्यक्ष दिलीप डूंगरवाल, मनासा से राजेश वर्मा और जावद से भरत जाट से संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE