छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में चूहों द्वारा मरीजों के पैर कुतरने की घटना प्रकाश में आने के बाद आज अस्पताल प्रबंधन ने वार्डों में पेस्ट कंट्रोल शुरू करवा दिया है।दरअसल छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज ऑफ साइंस से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीजों के पैर कुतरने की घटना गुरुवार को सामने आई थी।जिला अस्पताल पांचवी मंजिल के फीमेल वार्ड में भर्ती इंदिरा नगर निवासी गिरिजा मालवी ने बताया था कि मंगलवार रात में 3 बजे उनके पैर में दो जगह चूहों में कुतर लिया था। जब यह घटना प्रकाश में आई तो आज जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रभावित वार्डों में पेस्ट कंट्रोल किया जा रहा है। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर सुनिआ का कहना है कि वैसे तो हर तीन माह में अस्पताल के वार्डों में पेस्ट कंट्रोल किया जाता है।आज अस्पताल के वार्डों में पेस्ट कंटोल करवाया जा रहा है। फीमेल वार्ड की नर्स ने बताया कि चूहों को नियंत्रित करने के लिए पूरे वार्ड में पेस्ट कंट्रोल किया गया है।
एडीएम बोपचे ने अस्पताल का किया निरीक्षण आज एडीएम के.सी.बोपचे फीमेल वार्ड में एडमिट गिरिजा मालवी का हाल चाल जानने पहुंचे।लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने गिरिजा मालवी को गुरुवार को ही डिस्चार्ज कर दिया था। एडीएम ने अस्पताल के सभी वार्डाे में साफ सफाई, बैड की उपलब्धता,स्ट्रेचर,व्हील चेयर की और दवा की उपलब्धता का निरीक्षण किया।