चित्तौड़गढ़। अंजुमन फैजाने गरीब नवाज संस्थान गणेशपुरा के चुनाव में पूर्व वार्ड पंच रोशन अली सदर चुने गए। अंजुमन फैजाने गरीब नवाज संस्थान गणेशपुरा के चुनाव सर्वानुमति से हुए जिसमे सदर रोशन अली, नायब सदर चंदू लाला, सेक्रिटी रफीक खान पठान व खजांची सलीम अली चुने गए।
कार्यकारिणी मेंबर के रूप में अजीज खान पठान, फारुख मोहमद शेख, असलम शेख, सोनू खान पठान, रईस खान पठान, इरफान खान पठान, रईस खान पठान, बाबू खान पठान, आसिफ अली, इंसाफ देशवाली, रज़ाक खान पठान व आरिफ खान निर्वाचित हुए।
17 मई बाद नमाज ए जुमा अंजुमन फैजाने ख्वाजा ग़रीब नवाज गोसपुरा चित्तौड़गढ़ में अंजुमन के गुलशन ए मदीना में दरुदो फातिहा के साथ परिंदो के पानी पीने के लिए परिंडे चित्तौड़गढ़ शहर काजी हजरत अब्दुल मुस्तफा चिस्ती करीमी के सरपरस्ती में लगाए गए। साथ ही अंजुमन फेजाने ग़रीब नवाज गोसपुरा के नये सदस्यों की दसतार बंदी का प्रोग्राम रखा गया।
इस मौके पर मोतबीर पूर्व सदर छोटू खान, मुमताज खान, जावेद खान, इकबाल हुसैन, रिहान मोहम्मद, सत्तार अली, शकील अली, शरीफ खान, इकबाल खान, मुस्ताक खान, बशीर भाई आदि मौजूद रहे।