मनासा। लायंस क्लब मनासा के नवीन सत्र 2024-25 क़े अध्यक्ष पद पर दिनेश झंवर एवं सचिव हरिकृष्ण (महेश) राठी, उपाध्यक्षद्वय विष्णु सोनी, प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष नेमीचंद पाटीदार का सर्वसहमति से मनोनयन हुआ। इसी क़े साथ टेमर और टेल ट्विस्टर क़े लिए शैलेन्द्र जैन, व दीपक बसेर का चयन हुआ और बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर क़े रूप मे प्रद्युम्न मारु, यशवंत सोनी, डॉ राजेश पाटीदार, एम के डे, प्रकाश झंवर, रमेश मुंदडा का मनोनयन हुआ।
लायंस क्लब के जोन चेयर पर्सन मनोनीत होने पर अशोक मालपानी का एवं क्लब क़े नवीन सदस्यो के रूप में गोविन्द प्रसाद सोनी, दीपक बसेर, अरुण बसेर का सदस्यों द्वारा फूलमाला से स्वागत किया गया।
बैठक में क्लब की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गयी।