मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निदेशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद द्वारा बताया गया कि गर्मी के मौसम में ध्यान रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत चार संस्थानों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जब्त किये गये है। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं। कार्यवाही के दौरान मंदसौर के जीवागंज स्थित मौसम बहार आईस कैण्डी से आईस कैण्डी, नैनवानी सुपर बाजार अभिनंदन आईसक्रीम, राष्ट्रीय एजेन्सी अभिनंदन लस्सी, छाछ, और जैन श्री मटका कुल्फी घंटाघर से रबडी कुल्फी के नमुने लिये गये हैं। सभी खाद्य नमुनों को गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य प्रयोगशाला मप्र. भोपाल भेजे गये है। जहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी।