झालावाड़। जिले के समीप गांव छुवाडलिया से एक फोन 108 एंबुलेंस पर आया की गांव में एक डिलीवरी केस हैं जिसको तुरंत अस्पताल ले जाना है। तभी 108 स्टाफ पायलेट दुलीचंद बैरागी एम्बुलेंस को लेकर छुवाडलिया पहुंचे और रिंकी बाई को लेकर मनोहर थाना के लिए रवाना हुए। तभी बीच रास्ते में ही रिंकी बाई पत्नी चंदरसिंह उम्र 25 वर्ष जाति तंवर ग्राम छुवाडलिया को बहुत तेज प्रसव पीड़ा हुई। 108 एंबुलेंस द्वारा समझदारी दिखाते हुए अमृत लाल लोधा ने एम्बुलेंस को साइड में खड़ी करवाई और एम्बुलेंस में ही प्रसव करवाया। प्रसव के बाद रिंकी बाई ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा दोनो स्वस्थ है। फिर जच्चा व बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहर थाना में भर्ती करवाया गया।