BREAKING NEWS
NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी ने बताया.. <<     खरगोन के ऊन थाने में साइबर सुरक्षा जागरूकता.. <<     KHABAR : जल संकट- हाथों में बर्तन लेकर सड़क पर बैठीं.. <<     KHABAR : खनियांधाना में प्रशासन का महा-एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0’ का शुभारंभ, शाजापुर पुलिस ने.. <<     KHABAR : रतलाम में विधायक का पैदल मार्च, रोकने दौड़े.. <<     CM डॉ. मोहन यादव के पिछोर दौरे से बढ़ीं.. <<     BIG NEWS : एमपी के किसानों को सीएम की सौगात, शून्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझकर पुण्य कर्म करें,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 5:28 pm
KHABAR : उद्यानिकी विभाग ने किया एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत दो दिवसीय कृषक सेमिनार का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। उद्यानिकी विभाग मंदसौर द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषक सेमिनार का आयोजन 4 एवं 5 सितंबर को उद्यानिकी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, सभापति कृषि स्थाई समिति प्रतिनिधि सिसोदिया, उपसंचालक उद्यान केएस. सोलंकी, कृषि विभाग के अधिकारी  एवं समस्त विकासखंड से आए किसान उपस्थित थे। सेमिनार में वैज्ञानिकों द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने उद्यानिकी फसलों को अधिक से अधिक अपनाने एवं तकनीकी खेती पर जानकारी दी गई । मंदसौर जिले के किसान उद्यानिकी के क्षेत्र में बहुत अच्छी खेती कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसान भाइयों को कई तरह की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। विभाग द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत खाद्य पदार्थों की प्रसंस्करण इकाई पर भी अनुदान दिया जा रहा है। किसान भाई उद्यानिकी फसले जैसे फल, सब्जी, मसाला एवं औषधि की खेती करें साथ उनका प्रसंस्करण उत्पादन भी तैयार करें ताकि खेती को लाभ का धंधा बना सके। 
वैज्ञानिकों द्वारा उद्यानिकी फसलों की उन्नत तकनीकी के बारे में विस्तार से जानकारी किसान भाइयों को दी गई। खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने, उद्यानिकी फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट, उनके नियंत्रण के बारे में उपाय बताए गए, जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार करने के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। सेमिनार में किसानों द्वारा उद्यानिकी उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE