गरोठ। पिकअप वाहन में प्याज के कट्टो के नीचे छिपाकर मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए गरोठ पुलिस ने गुरुवार रात में पंजाब के दो युवकों को पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने 36 किलो डोडाचूरा बरामद किया है।
गरोठ थाना प्रभारी प्रभात गोड ने बताया कि बोलियां रोड रेलवे फाटक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी सामने से आती हुई पिकअप वाहन क्रमांक पीबी 04 एएफ 8480 आती हुई दिखी। जिसे शंका के आधार पर रोकना चाहा लेकिन पिकअप चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की पिकअप में बैठे सिकंदर और रिम्पल दोनों निवासी पंजाब को पकड़ा। वहीं तलाशी लेने पर
वाहन से प्याज के कट्टों के नीचे दो कट्टो में रखा 36 किलो डोडाचुरा जब्त किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शामगढ़ के पास गांव से मादक पदार्थ लाना बताया, जिसकी तलाश की जा रही हैं।