BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 10:37 am
KHABAR : स्वयं सेवी संस्थाओं के चयन के लिए नामांकन के संबंध जारी हुए आवश्यक निर्देश, प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख ने दी जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले के समस्त विद्वमान आपदा जोखिम क्षेत्र और आपदा जोखिम न्यूनीकरण में विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं को देखते हुए समग्र आपदा प्रबंधन में स्वयं सेवी संस्थाओं का सशक्तिकरण नामक परियोजना की शुरुआत की है।
प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि जिले में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमता वृद्धि कर सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। तदपरांत परियोजना अंतर्गत चयनित किये जाने वाले 60 ग्रामों/वार्डों में समुदाय स्तर पर की जाने वाली आपदा प्रबंधन संबंधी गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आपदा के क्षेत्र में अनुभव रखने वाली किसी एक स्थानीय स्वयं सेवी संस्था को नोड़ल संस्था के रूप में नामांकित करें, जिससे कि समुदाय स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा सके।

स्वयं सेवी संस्थाओं के चयन हेतु नियम-
संस्था का पंजीयन मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 अंतर्गत होना चाहिए। संस्था को जिले में कार्य करने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। जिला अथवा स्थानीय स्तर पर सामुदायिक कार्यक्रम के आयोजन का अनुभव होना आवश्यक है। स्वयं सेवी संस्थाओं का विगत पांच वर्षों का वार्षिक लेखे के किन्ही तीन वर्ष का वार्षिक टर्न ओवर कम से कम 10 लाख रुपए होना आवश्यक है। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था को प्राथमिकता, नामांकित नोडल संस्था द्वारा चयनित 60 ग्रामों / वार्डों में समुदाय आधारित गतिविधियां आयोजित की जायेगी। उक्त कार्याे हेतु संस्थान द्वारा प्रत्येक जिले के लिए अनुदान राशि 3 लाख 75 हजार रुपए प्रदाय किया जायेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इस हेतु जॉँच कमेटी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिनिधि, जिला पुलिस विभाग के प्रतिनिधि एवं आपदा प्रबंध संस्थान के प्रतिनिधि रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE