नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी नीमच में हुए बवाल को लेकर मंडी व्यापारी संघ की बैठक शुरू हो गई हैं। इस बैठक में सभी व्यापारी मौजूद है। इस बैठक में मंडी बंद को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक बैठक जारी थी।
आपकों बता दें कि आज मंडी में उस समय अफरा तफरी मच गई थी जब व्यापारियों के हम्माल और मंडी के हम्माल के बीच टकराव की स्थिति बन गई। इस टकराव के बाद मंडी का एक हम्माल तलवार लेकर मंडी में पहुंच गया था, जिसके बाद मौके पर भय का माहौल बन गया। इस पूरी घटना के बाद व्यापारी और हम्माल थाने पहुंचे थे। विवाद का कारण लहसुन नीलामी के दौरान हल्की लहसुन आने पर व्यापारी के हम्माल द्वारा व्यापारी को बताने पर मंडी के हम्माल आक्रोशित होना सामने आया था। बघाना थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी हम्माल की शिनाख्त कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है।