नीमच। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण मप्र शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार वर्ष 2024 नीमच जिले में निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 15 मई से 15 जून 2024 तक (एक माह) प्रातः और सायं में आयोजित किया जा रहा हैं। खेल शिविर में खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा जिला मुख्यालय पर फुटबॉल का रेलवे ग्राउण्ड बघाना और राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम, बास्केट बॉल का शासकीय बालक उमावि क्रं. 2, हॉकी का सीएम राईज नीमच केंट, जूडो- शासकीय बालक उमावि क्रं. 2, आत्मरक्षा- रेलवे एस.सी./एस.टी.ऑफिस, रेल्वे स्टेशन और जिम्नास्टिक हॉल, सीआरपीएफ, बैडमिंटन का टाउन हॉल, जिम्नांस्टिक का भोलियावास पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
साथ ही विकासखण्ड, मनासा में कबडडी, शा.उ.मा.वि.पिपलियारवजी, फुटबॉल/व्हालीबॉल, दशहरा मैदान, कुकडेश्वर, एथलेटिक्स , शासकीय कन्या मा.वि.मनासा और विकासखण्ड जावद में कबड्डी, चौकानखेडा, व्हालीबॉल, सरवानिया महाराज में और विकासखण्ड नीमच में आत्मरक्षा, रेवली-देवली, व्हालीबॉल, जीरन में प्रशिक्षण दिया जावेगा। प्रशिक्षण से संबधित जानकारी प्राप्त करने के लिये जिला खेल विभाग में कार्यालयीन समय में प्राप्ति कर सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी द्वारा सभी खिलाड़ियों से खेल विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आगृह किया है।