BREAKING NEWS
दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 8:01 pm
KHABAR : संभाग में खनिज संसाधन विभाग ने गत वित्तीय वर्ष में अर्जित किया इतने करोड़ रुपये का राजस्व, अवैध उत्खनन पर लगाई सख्ती से रोक, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। संभागायुक्त दीपक सिंह ने आज कमिश्नर कार्यालय में खनिज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में क्षेत्रीय खनिज कार्यालय इंदौर सहित विभिन्न ज़िलों के खनिज अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त दीपक सिंह ने अवैध उत्खनन पर सख़्ती से रोक लगाने के निर्देश खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में संभागायुक्त द्वारा विभिन्न ज़िलों में स्वीकृत खदानों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि इंदौर संभाग में गत वित्तीय वर्ष में 182 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। इसमें धार ज़िले द्वारा 91.82 करोड़ रुपये और इंदौर ज़िले का 23.84 करोड़ रुपये का राजस्व शामिल हैं। अवैध खनन एवं परिवहन के संबंध में धार ज़िले में 232 केस रजिस्टर्ड हुए हैं और इंदौर ज़िले में 163 केस रजिस्टर्ड किए गए हैं। संभाग में कुल 1196 केस रजिस्टर्ड हुए हैं और कुल 12करोड़ 62 लाख रुपये की पैनल्टी वसूली गई है। संभागायुक्त दीपक सिंह ने प्रत्येक ज़िले में खनिज विभाग के टास्क फ़ोर्स की हर महीने बैठक करने के भी निर्देश दिए। इन्दौर ज़िले के दोनों सहायक खनिज अधिकारियों को बैठक में अनुपस्थित रहने पर संभागायुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE