BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले के आंतरी माता के युवराज का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस और मुखबिर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भाजपा नेता अनिल नागोरी के पेट्रोल पंप पर.. <<     MANDI BHAV : मंडी में बढ़े डॉलर चना के भाव, मसूर और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024- स्वीप गतिविधियों के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले भाजपा के.. <<     KHABAR : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तपोभूमि नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ह‍स्‍ताक्षर.. <<     VIDEO NEWS: नव विवाहित दूल्हा-दुल्हन ने दहलीज पर रखे.. <<     KHABAR : एसपी कार्यालय पहुंचे खाटू श्याम मंदिर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 29, 2023, 12:35 pm
BIG NEWS : रेलवे की बड़ी सौगात, अब जनरल कोच में भी मिलेगा स्वादिष्ट भोजन, कीमत होगी सिर्फ इतनी, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। रेल मंडल ने स्लीपर समेत अन्य कई कैटेगिरीज की तर्ज पर जनरल कोच में भी कम कीमत पर गर्म और स्वादिष्ट खाना यात्रियों को मुहैय्या कराने का फैसला लिया है।
भारतीय रेलवे के अंतर्गत आने वाले भोपाल रेल मंडल ने स्लीपर समेत अन्य कई कैटेगिरीज की तर्ज पर जनरल कोच में भी कम कीमत पर गर्म और स्वादिष्ट खाना यात्रियों को मुहैय्या कराने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले का लाभ रोजाना जनरल कोच में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को होगा।
रेलवे की ओर से यात्रियों को मात्र 20 रुपए और 50 रुपए में खाना उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि, भोपाल रेल मंडल से पहले रायपुर रेल मंडल में जनर कोच में भोजन मुहैय्या कराने की व्यवस्था के सफल होने पर अब भारतीय रेलवे ने ये सुविधा भोपाल रेल मंडल की 135 ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में यात्रियों को देने का फैसला लिया है। यही नहीं, आइआरसीटीसी यात्रियों को मात्र तीन रुपए में पानी का सीलबंद गिलास भी उपलब्ध कराएगी। 
20 रुपए की थाली में सात पूरी (175 ग्राम), सूखी आलू की सब्जी (150 ग्राम) और अचार (12 ग्राम) रखा जाएगा। 50 रुपए की थाली में चावल या राजमा, छोले चावल या खिचड़ी या कुलचे, छोले-भटूरे या पाव भाजी या मसाला डोसा। इस थाली का कुल वजन 350 ग्राम होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE